
नई दिल्ली। अपने ही पति पर बिना अनुमति लिंग जांच कराने का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला डॉक्टर ने निचली अदालत के फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने महिला के पति व आरोपी डॉक्टरों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
महिला डॉक्टर मीतू खुराना फिल्म अभिनेता आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते से सुर्खियों में आईं थी। महिला ने अपने ही पति के खिलाफ एंटी फोयिटल सैक्स डिटर्मिनेशन कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।
मीतू खुराना ने सोमवार को रोहिणी की सत्र अदालत में याचिका लगाई। इस पर सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई है। खुराना के मुताबिक उनके परिजन शुरुआत में यह कहते रहे कि दो बच्चे बोझ की तरह हैं। शुरुआत में वह समझ ही नहीं पाईं कि उसकी कोख में दो बेटियां हैं।
एक दिन पति ने बताया कि अवैध रूप से उसके पेट में मौजूद बच्चों की लिंग जांच करवाई गई। इसमें पता चला कि पेट में दो बच्चे हैं और दोनों लड़कियां हैं। पेट खराब होने पर इलाज के नाम पर उसे रोहिणी स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां लिंग की जांच की गई।
बेटियां होने का पता चलते ही ससुराल वालों ने उस पर बच्चे गिराने के लिए दबाव भी डाला। महिला ने रोहिणी के उस अस्पताल पर भी सवाल खड़े किए, जिसने बिना उनकी अनुमति के लिंग जांच की थी। बीते 29 सितंबर को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/state/delhi-ncr-indian-doctor-sues-exhusband-who-tried-to-make-her-abort-twin-girls-543627#sthash.q9dHhXAv.dpuf
No comments:
Post a Comment