Friday, August 17, 2012

मेरे लिए तो भगवान हैं आमिर खान: मीतू खुराना




मेरे लिए तो भगवान हैं आमिर खान: मीतू खुराना




नई दिल्ली: दिल्ली की मीतू खुराना के पास आमिर और उनके शो सत्यमेव जयते के लिए कहने को शब्द नहीं हैं. कहने को तो एक पढ़े लिखे परिवार में ब्याही मीतू की जिंदगी को उसके ससुरालवालों ने ही नर्क बना दिया था और उनकी बेटियों को मारने की कोशिश भी की गई.
लेकिन मीतू ने हार नहीं मानी और न केवल अपने बच्चियों को जन्म दिया बल्कि उन्हें अकेले पाल पोस भी रही हैं. मीतू की कहानी सत्यमेव जयते के जरिये दुनिया भर ने देखी थी. मीतू का कहना है कि कोख में बेटियों के कत्ल के खिलाफ उनकी लड़ाई तो बरसों से चल रही है लेकिन ये आमिर का ही असर है उनकी जंग में अब पूरा समाज उनके साथ हो गया है.
शो के बाद मीतू को भी लोग पहचानने लगे हैं और नतीजा ये है कि उनके भीतर अब किसी तरह की असुरक्षा की चिंता नहीं बची है. पेशे से डॉक्टर मीतू की शिकायत भी है, शिकायत ये कि कोख में बच्चियों को मारने के खिलाफ जो कठोर कानून महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में बना है वैसी पहल उनकी दिल्ली में क्यों नहीं हो रही.
अपने ससुरालवालों के खिलाफ मीतू की लड़ाई आज भी जारी है अब नीतू चाहती हैं कि घर के भीतर घुट रही दिल्ली की हजारों ऐसी महिलाओं को जल्द से जल्द इंसाफ मिले और इसके लिए सरकारें और आगे बढ़कर फैसला ले.

http://abpnews.newsbullet.in/tv/55-more-/33489-2012-08-03-15-09-41


No comments:

Post a Comment